फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona virus latest update in delhi 300 new cases and no death in 24 hours

नियंत्रण में कोरोना: दिल्ली में 0.04% सैंपल ही मिले कोरोना संक्रमित, एक दिन में संक्रमण से नहीं हुई कोई मौत

Wed, 22 Sep 2021 09:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Sep 2021 09:37 PM IST
सार

एक दिन में 70651 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें से केवल 30 लोग संक्रमित मिले। एक दिन में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई, जबकि 19 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
 

विज्ञापन
Corona virus latest update in delhi 300 new cases and no death in 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली के हालात काफी नियंत्रण में आ चुके हैं। पिछले एक दिन की बात करें तो यहां 0.04 फीसदी सैंपल ही कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि जांच 70651 सैंपल की हुई थी। 

विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि 19 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान एक भी मरीज की संक्रमण के चलते मौत नहीं हुई है। 17 सितंबर को एक मरीज की मौत हुई थी लेकिन इसके बाद 18, 19, 20 और 21 सितंबर को किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,38,586 हो चुकी है जिनमें से 14,13,090 मरीज अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं लेकिन 25085 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना की अब तक संक्रमण दर 5.30 फीसदी रही है लेकिन मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक संक्रमण के नए मामले अधिक और रिकवरी कम होने की वजह से पिछले एक दिन में 11 सक्रिय केस बढ़े हैं। इसके चलते कुल सक्रिय केस बढ़कर 411 हो चुके हैं जिनमें से 131 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। जबकि अस्पतालों में भर्ती 242 मरीज अभी भी संक्रमण से जूझ रहे हैं। 

इनके अलावा आठ मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं जिनकी वजह से उन्हें कोविड निगरानी केंद्र में रखा गया है। फिलहाल राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 100 हो चुकी है। 


एक दिन में लगी करीब दो लाख वैक्सीन
विभाग ने जानकारी दी है कि राजधानी में पिछले एक दिन में करीब दो लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ ही अब तक 1.63 करोड़ से अधिक टीकाकरण दर्ज किया जा चुका है। इनमें से 49.97 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। जबकि 1.13 करोड़ से अधिक लोग अभी एक खुराक ले पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed