फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona vaccine rehearsal successful in the capital

राजधानी में सफल रहा कोरोना टीके का पूर्वाभ्यास

Sat, 09 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine rehearsal successful in the capital
नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का तीसरा टीकाकरण पूर्वाभ्यास भी सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसमें वैक्सीन के भंडारण केंद्र से बूथ तक पहुंचने और लोगों को टीका लगाने तक की पूरी प्रक्रिया की गई। किसी भी अस्पताल में टीकाकरण के इस अभ्यास में कोई परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी 11 जिलों के कई अस्पतालों और हेल्थ क्लीनिक में पूर्वाभ्यास किया गया। इसका समय सुबह 9 से 11 बजे तक रहा। इस प्रक्रिया में प्रत्येक अस्पताल से 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण का यह अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा हुआ। हालांकि, कुछ केंद्रों में तकनीकी खामियां रहीं, जिनका जल्द समाधान किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को भी करीब 10 स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया गया था।
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर ने बताया कि टीकाकरण के लिए अस्पताल में एक विशेष बूथ बनाया गया है। यहीं लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। शुक्रवार को हुए पूर्वाभ्यास में अस्पताल के 25 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हुए। यहां सभी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। सफदरजंग अस्पाल के डॉक्टर जुगल किशोर ने बताया कि वैक्सीन की डमी से अभ्यास किया गया। इस दौरान उन सभी मानकों का पालन किया, जो टीकाकरण के दौरान अपनाए जाएंगेे। सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बूथ पर पहुंचने पर उनका पहचान पत्र जांचा गया। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पंजीकरण की पुष्टि होने के बाद डमी टीका दिया गया। इसके बाद निरीक्षण कक्ष में भी बैठाया गया। टीका लगने के बाद कर्मचारियों की जानकारी कोविन वेबसाइट पर भी डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया में शामिल रहे ये अस्पताल
दक्षिणी दिल्ली में एम्स, सफदरजंग, मदन मोहन मालवीय अस्पताल, सीताराम भाटिया समेत कई निजी अस्पताल शामिल रहे। उत्तर पश्चिमी जिले में मैक्स साकेत अस्पताल, फोर्टिस, अग्रसेन और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अस्पताल। नई दिल्ली जिले में रेलवे अस्पताल, फोर्टिस, प्राइम्स और निगम के रंगपुरी स्थित स्कूल में पूर्वाभ्यास किया गया। दक्षिणी पूर्वी जिले में बत्रा, फोर्टिस, हकीम अब्दुल हमीद और इएसआई अस्पतालों में पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed