{"_id":"608384638ebc3e592c73747b","slug":"corona-update-delhi-underworld-don-chhota-rajan-corona-virus-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को कोरोना, यहां पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भी हुआ था संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ जेल: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को कोरोना, यहां पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भी हुआ था संक्रमित
Sat, 24 Apr 2021 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:07 AM IST
सार
कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद छोटा राजन का कोरोना टेस्ट हुआ था। बृहस्पतिवार को छोटा राजन के संक्रमित होने की जानकारी मिली। जब उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
छोटा राजन
विस्तार
तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित हो गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल उसका जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद छोटा राजन का कोरोना टेस्ट हुआ था। बृहस्पतिवार को छोटा राजन के संक्रमित होने की जानकारी मिली। जब उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई। छोटा राजन के संक्रमित होने के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कोरोना जांच करवाने और होम क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने छोटा राजन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनके मुताबिक फिलहाल उसकी हालत ठीक है और जेल के अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले जेल नंबर दो के इसी सिक्योरिटी सेल में बंद बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन भी कोरोना संक्रमित हो गया था।
विज्ञापन
उसका जेल के अस्पताल में इलाज के बाद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जेल नंबर दो के हाई सिक्योरिटी सेल में दोनों बंद हैं। दोनों की सुरक्षा काफी कड़ी होती है। जेल के कुछ खास कर्मी ही दोनों से मिलते हैं।

जेल नंबर दो में कोरोना के मरीज मिलने के बाद छोटा राजन में भी कोरोना लक्षण पाए जाने के बाद उसका कोरोना जांच किया गया था। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल नंबर दो में कोरोना के लक्षण वाले कैदियों को अलग रखा जा रहा है
और उनका टेस्ट करवाया जा रहा है। साथ ही जेल के अस्पताल के डॉक्टरों को कोरोना के लक्षण वाले ज्यादा से ज्यादा कैदियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।