फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: In the last seven days the least number of people got infected

दिल्ली में कोरोना : बीते सात दिनों में सबसे कम लोग हुए संक्रमित, फिर भी सावधानी की सलाह

Sun, 25 Jul 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jul 2021 05:35 AM IST
सार

  • राहत- एक सप्ताह में कोरोना के महज 341 मामले
  • इस साल सात दिन में अभी तक के सबसे कम संक्रमित
  • संक्रमण दर 0.10 फीसदी से कम बनी हुई

विज्ञापन
Corona in Delhi: In the last seven days the least number of people got infected
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी में हर सप्ताह कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आती जा रही है। साथ ही संक्रमण दर भी लगातार कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह में करोना के 341 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर भी 0.10 फीसदी से कम बनी हुई है।इस साल सात दिनों में यह संक्रमितों की अबतक की सबसे कम संख्या है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम हो रहे मामले अच्छा संकेत हैं, हालांकि वायरस में लगातार बदलाव भी हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते- आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे, और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। तीसरे सप्ताह में रोजाना आ रहे मरीजों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया। 20 अप्रैल को एक ही दिन में 28,375 लोग संक्रमित मिले थे। मई तक हालातों में खास बदलाव नहीं आया था, लेकिन जून से दूसरी लहर धीमी पड़ने लगी और अब  मामले लगातार घट रहे हैं और पिछले एक सप्ताह में कोरोना के सिर्फ 341 मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले 10 से 16 जुलाई के बीच 457 मामले और 12 मौते हुई थी। वही, 3 से 09 जुलाई के बीच 537 लोग संक्रमित मिले थे और 14 ने जान गंवाई थी।लिहाजा हर सप्ताह मामले कम होते जा रहे हैं। मूलचंद अस्पताल के डॉक्टर सचिन अंबेकर का कहना है कि मामले इसलिए कम हो रहे हैं क्योंकि दिल्ली में  लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बनी हुई है। इससे कोरोना का प्रसार नहीं हो रहा है। लेकिन चिंता की बात यह है कि वायरस में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सतर्क रहते हुए कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन 18 मौतें 
पिछले सात दिन में 18 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है।संक्रमितों की तुलना में मौत के मामले काफी ज्यादा है। पिछले सात दिन की मृत्युदर 10 फीसदी से ज्यादा है। 

पिछले एक सप्ताह से स्थिति
तारीख- दैनिक मामले- मौतें
23 जुलाई- 58-01
22-49-01
21-44-05
20-44-05
19-36-03
18 -51-00
17-59-04
--
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed