फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: For the first time after 25 days there were more recoveries than new patients in Delhi

Corona in Delhi: 25 दिन बाद पहली बार दिल्ली में नए मरीजों से ज्यादा हुईं रिकवरी

Fri, 14 Jan 2022 07:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट आने और पांचवीं लहर शुरू होने के बाद यह स्थिति पहली बार देखने को मिली है। बीते 20 दिसंबर 2021 को एक दिन में 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और उस दौरान 100 मरीजों को छुट्टी दी गई थी।

विज्ञापन
Corona in Delhi: For the first time after 25 days there were more recoveries than new patients in Delhi
नई दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : PTI - फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में 25 दिन बाद पहली बार नए मरीजों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 26,236 मरीजों को छुट्टी दी गई है। जबकि इस दौरान 24,383 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट आने और पांचवीं लहर शुरू होने के बाद यह स्थिति पहली बार देखने को मिली है। बीते 20 दिसंबर 2021 को एक दिन में 91 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और उस दौरान 100 मरीजों को छुट्टी दी गई थी। इसके बाद हर दिन नए संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती चली गई लेकिन इसका असर रिकवरी पर भी पड़ता गया जिसकी वजह से मरीजों का भार बढ़ा।

विज्ञापन

पिछले दिन जांच भी हुई कम

हालांकि, एक तथ्य यह भी है कि पिछले एक दिन में जांच कम होने की वजह से भी नए संक्रमित रोगियों की संख्या कम हुई है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन से चार दिन में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रही है। यह दिल्ली के लिए अच्छे संकेत हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल 20 दिसंबर को जब रिकवरी के आंकड़ें नए संक्रमित रोगियों से अधिक देखने को मिले थे उस दौरान दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.20 फीसदी थी। इनके अलावा सक्रिय मामले 531, होम आइसोलेशन 243 और अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या 197 थी। उस दौरान दिल्ली में 163 कंटेनमेंट जोन थे लेकिन वर्तमान से इसकी तुलना करें तो अभी सक्रिय मामले 92,273, होम आइसोलेशन में 64,831 और अस्पतालों में 2,529 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की बात करें तो यह संख्या भी बढ़कर 27,531 तक पहुंच गई है। इन आंकड़ों से दिल्ली के वर्तमान हालात स्पष्ट रुप से देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed