{"_id":"61dd5fa8143c035cd335359a","slug":"corona-in-delhi-appeal-to-reconsider-the-order-of-closure-of-private-office-said-will-have-negative-effect","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in delhi: प्राइवेट ऑफिस बंद करने के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील, कहा- नकारात्मक प्रभाव पडे़गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in delhi: प्राइवेट ऑफिस बंद करने के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील, कहा- नकारात्मक प्रभाव पडे़गा
Tue, 11 Jan 2022 04:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 11 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
संदोज बैंकट के एमडी का कहना है कि अभी थोड़ी उम्मीद जगी थी कि यह सीजन अच्छा रहेगा लेकिन अब बैंकट बंद हो गए। अब हमें अपने स्टाफ का सहयोग करना ही होगा।
विज्ञापन
संदोज बैंकट के एमडी रौनक
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके तहत दिल्ली में सभी निजी कार्यालयों और बैंकट हॉल को बंद करने का आदेश दिया गया है। अब ट्रेडर्स एसोसिएशन ने डीडीएमए से इस आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय व्यापार संघ ने मंगलवार को कहा, ''दिल्ली में लगभग तीन लाख निजी कार्यालय हैं, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। इस आदेश से दिल्ली के व्यापार और इन लोगों के रोजगार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपसे आग्रह है कि इस आदेश पर पुनर्विचार किया जाए।''
विज्ञापन
बैंकट बंद हो गए हैं तो करेंगे स्टाफ का सहयोग
संदोज बैंकट हॉल के प्रबंध निदेशक रौनक ने भी इस पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा, ''हम पहले से ही संघर्ष कर रहे थे, लेकिन हमें इस साल से, खासकर नए साल से बहुत उम्मीदें थीं। अब जब बैंकट हॉल बंद हो गए हैं तो हमें अपने स्टाफ का सहयोग करना ही होगा। संचालन रोकना और फिर शुरू से शुरू करना मुश्किल होता है।''