फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona in Delhi: 2,500 Delhi Police personnel corona infected 767 personnel returned to duty after recovering

Corona in Delhi: दिल्ली पुलिस के 2,500 जवान कोरोना संक्रमित, 767 कर्मी स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौटे

Mon, 17 Jan 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Jan 2022 07:13 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक दिल्ली पुलिस की सभी रैंकों व इकाईयों के 2,500 से ज्यादा अधिकारी व जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन
Corona in Delhi: 2,500 Delhi Police personnel corona infected 767 personnel returned to duty after recovering
दिल्ली पुलिस - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस में कोरोना से संक्रमित जवानों की संख्या बढ़ती जा रही है। उच्च अधिकारी से लेकर जवान सभी संक्रमित हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस में इस वर्ष के पहले 17 दिनों में कोरोना से करीब 2,500 अधिकारी व जवान संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित कर्मी अपने घर ही रहकर इलाज करा रहें और सभी ठीक हैं। अच्छी बात ये है कि संक्रमित हुए दिल्ली पुलिस के जवानों में से 767 जवान ठीक हो चुके हैं। ये जवान ड्यूटी पर लौट आए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक दिल्ली पुलिस की सभी रैंकों व इकाईयों के 2,500 से ज्यादा अधिकारी व जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह अब ठीक होकर ड्यूटी पर वापस आ गए हैं और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि बल के 767 संक्रमित कर्मियों ने ठीक होकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज के लिए विशेष शिविर

उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज देने के लिए सभी रैंकों के पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस में 80,000 से अधिक कर्मी हैं। पूर्व में जारी एक आदेश के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों और उनके पात्र परिवार के सदस्य जिन्हें टीकाकरण नहीं कराया गया है, उन्हें टीकाकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आदेश में कहा गया था कि जिन लोगों को चिकित्सा कारणों से टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें टीकाकरण के लिए फिर से चिकित्सकीय राय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी पुलिस कर्मियों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने और आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन को अनिवार्य रूप से स्थापित करने और उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed