{"_id":"5ee67cf38ebc3e42e72b2e06","slug":"corona-health-ashram-news-noi517202325","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में रिकॉर्ड 2,224 संक्रमित, संख्या 41 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में रिकॉर्ड 2,224 संक्रमित, संख्या 41 हजार पार
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को कोरोना के मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटों में 2,224 नए संक्रमित मिले और 56 मरीजों की मौत हो गई। 878 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के दो हजार से ज्यादा मामले आए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 41,182 हो गई है और 1327 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन यह बताया गया है कि कोविड विशेष अस्पतालों में इस समय कुल 5137 मरीज भर्ती हैं। इनमें 695 आईसीयू में हैं और 182 वेंटिलेटर पर हैं। बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को विभिन्न अस्पतालों में 598 नए मरीज भर्ती हुए। कोविड हेल्थ सेंटर में 143 और कोविड केयर सेंटर में 1,272 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5,974 मरीजों को रखने की क्षमता है।
15 दिन बाद सात हजार से ज्यादा हुई जांच
करीब 15 दिन बाद जांच की संख्या सात हजार से ज्यादा रही। रविवार को 7,353 लोगों की जांच की गई। इससे पहले 30 मई को ही कोरोना टेस्ट का आंकड़ा सात हजार से ज्यादा का था। उसके बाद से यह संख्या लगातार घट रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली के हालात
संक्रमित : 41,182
मौत : 1327
ठीक हुए : 15,823
सक्रिय केस : 24,032
जांच : 290592