{"_id":"5ee7d1348ebc3e42da4d2a8d","slug":"corona-health-anand-vihar-railway-sration-shakur-basti-ashram-news-noi517412475","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार और शकूर बस्ती में लगाए ऑन व्हील कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार और शकूर बस्ती में लगाए ऑन व्हील कोविड अस्पताल
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को आनंद विहार स्टेशन को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया और सभी प्लेटफार्म पर आइसोलेशन कोच खड़े करने की तैयारी की गई। यहां से चलने वाली सभी ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली से संचालित होंगी। इसी तरह शकूर बस्ती रेलवे शेड में भी आइसोलेशन कोच यानी कोविड केयर कोच लगाया गया है।
रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से 7 तक कोरोना मरीजों के लिए बने आइसोलेशन कोच खड़े करने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिल्ली में अगले दो दिनों में 250 से अधिक कोच आनंद विहार व शकूर बस्ती शेड में लगा दिए जाएंगे। इस तरह यहां 4000 बेड तैयार हो गए हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 500 कोविड केयर कोच दिल्ली में हैं। इनमें शकूरबस्ती में करीब 50 कोच को पहले ही लगा दिया गया है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 170-180 कोच को लगाया गया है। बाकी 250 कोच कहां और कब लगाने हैं, वह दिल्ली सरकार बताएगी।
एक कोच में रखे जाएंगे दो मरीज
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि कोविड केयर कोच में कोरोना संदिग्धों के अलावा संक्रमित मरीजों को भी रखा जा सकेगा, जिनका टेस्ट होना है उन्हें भी इस तरह के तैयार कोच में रखा जा सकेगा। टेस्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल टीम मरीज को अस्पताल में भेज देगी। हॉस्पिटल ऑन व्हील होने के कारण मरीज को ट्रेन से ही नजदीकी अस्पताल में भी पहुंचाने की सुविधा होगी। संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के लिए अलग-अलग कोच होंगे। संक्रमित दो मरीज को एक कोच में रखा जा सकता है। हर कोच में आठ केबिन हैं। जहां तक संभव होगा हर केबिन में एक-एक मरीज रखा जाए।
विज्ञापन
मेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था
मेडिकल स्टाफ के लिए कोविड केयर कोच में ही अलग से कोच बनाया गया है। जरूरत पड़ी तो स्टेशन परिसर में वेटिंग रूम व अन्य कमरों को मेडिकल स्टाफ के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि मरीजों का बेहतर निगरानी कर सके।
तापमान रहेगा संतुलित
कोविड केयर कोच स्लीपर क्लास वाले कोच को तब्दील कर बनाया गया है, लेकिन अत्याधिक गर्मी के कारण मरीजों की परेशानी को देखते हुए रेलवे तापमान को संतुलित करेगा। इसके लिए पंखा या कूलर की व्यवस्था की जा सकती है। दरअसल, सेंट्रलाइज वातानुकूलित में मरीजों को नहीं रखा जा सकता है। इस वजह से रेलवे ने स्लीपर कोच को ही कोविड केयर कोच के रूप में परिवर्तित किया है।
स्टेशन पर रहेगी एंबुलेंस
रेलवे स्टेशनों पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। दिल्ली सरकार के चीफ मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में सभी कोच व मरीज रहेंगे।