फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona doubled in a month

माह भर में ही कोरोना की रफ्तार हुई दोगुनी हैं कोरोना के मामले

Sat, 13 Mar 2021 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Corona doubled in a month
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले फरवरी के मुकाबले दोगुना रफ्तार से बढ़ रहे हैं। मरीजों कि संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सक्रिय मरीज भी इस साल में पहली बार दो हजार के पार हो गए हैं। इन आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। अगर सख्ती नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में केस अधिक तेजी से बढ़ सकते है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक से 11 फरवरी के दौरान कोरोना के 1433 मरीज मिले थे, जबकि एक से 11 मार्च के बीच यह आंकड़ा 3150 हो गया है। इस दौरान जांच के आंकड़ों में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। पहले औसतन 65 हजार जांच पर औसतन 130 केस मिल रहे थे, लेकिन अब इतनी ही जांच पर 286 मरीज मिल रहे हैं। इससे संक्रमण दर बढ़कर 0.50 फीसदी से ज्यादा हो गई है। फरवरी में यह दर 0.17 % तक घट गई थी। इस हिसाब से देखे तो संक्रमण दर भी अब बढ़ रही है। लोकनायक अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच ऐसे कई दिन थे जब अस्पताल में कोविड का कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में रोज पांच से छह मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इनमें युवा भी शामिल हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान मौत के मामलों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोविड टास्क फोर्स की सदस्य डॉक्टर सुनीला गर्ग ने बताया कि अगर लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया तो आने वाले दिनों में मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। लोगों को लग रहा है कि महामारी खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव नय्यर ने कहा कि अब बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर लोगों की काफी भीड़ जुटने लगी है। जहां लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। यही कारण है कि अब केस लगातार बढ़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बरती जा रही है सख्ती
संक्रमण के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती की जा रही है। सभी जिला अधिकारों को कहा गया है कि सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही रेड जोन में भी सख्ती की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
--
इस माह ऐसे बढ़ रहे हैं मामले
तारीख मामले
1 -175
3 240
5 312
7 286
9 320
11 409
--
फरवरी में यह थी स्थिति
तारीख मामले
1 121
3 114
5 154
7 119
9 100
11 142
--
नोट-
आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 11 मार्च तक के हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed