फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona cases in delhi 23 corona patients missing from Bada Hindurao Hospital

ये कैसे इंतजाम: बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से कोरोना के 23 मरीज लापता, मेयर बोले- बिना बताए चले गए

Sun, 09 May 2021 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 May 2021 08:46 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए चिंता जाहिर की। बताया कि बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं। 

विज्ञापन
corona cases in delhi 23 corona patients missing from Bada Hindurao Hospital
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से कोविड-19 के 23 मरीज बिना सूचित किए चले गए। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए चिंता जाहिर की। बताया कि बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कोरोना एप के अनुसार यहां पर कोई भी बिस्तर अभी खाली नहीं है। महापौर ने बताया कि 19 अप्रैल से 6 मई के बीच 23 कोरोना मरीज बिना अस्पताल प्रशासन को सूचित किए चले गए। उन्होंने कहा कि कुछ मरीज दूसरे अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिलने पर वहां भर्ती होने के लिए बिना सूचना दिए ही चले जाते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन को बिना बताए, बिना डॉक्टर के रेफर किए यदि इस तरह मरीज जाते हैं तो यह सही नहीं है। इसलिए महापौर ने ऐसे मरीजों के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया है। दिल्ली पुलिस इनकी तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 17,364 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 332 लोगों की मौत 
राजधानी में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 17,364 मामले आए और 332 लोगों को मौत हो गई। 22 दिन बाद दिल्ली में 18 हजार से कम मामले आए हैं। पिछले 5 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,10,231 हो गई है। इनमें से 12,03, 253 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है, लेकिन दैनिक मौत के मामले अभी कम नहीं हो रहे हैं। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.46 फीसदी हो गई है। 

विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 87,907 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,838 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 840 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की संख्या 49,865 हो गई है।  कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 74,384 टेस्ट हुए, जिसमें 23.34  फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 62,921 और रैपिड एंटीजन से 11,463 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 77 लाख 51 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ रेड जोन की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed