फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona cases in delhi 134 new corona patients found in Delhi in 24 hours, eight died

राहत: दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के नए 134 मरीज, आठ की हुई मौत, 467 रोगी हुए ठीक

Tue, 22 Jun 2021 08:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jun 2021 08:49 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,778 हो गई है। इनमें से 14,05,927 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,933 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 
 

विज्ञापन
corona cases in delhi 134 new corona patients found in Delhi in 24 hours, eight died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 134 मामले आए और 08 की मौत हो गई। 467 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर 0.20 फीसदी रही। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,32,778 हो गई है। इनमें से 14,05,927 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,933 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। 

फिलहाल कोरोना के 1918 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1219 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 563 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 17 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 07 रोगी हैं।
विज्ञापन


 विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 67,916 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 43,850 और रैपिड एंटीजन से 24,066 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 8 लाख 99 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4502 रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल ने पिछले कुछ सप्ताह में आए 263 मामलों को आईसीएमआर के पोर्टल पर अपडेट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed