फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona breaks 40-day record in delhi

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा 40 दिन का रिकॉर्ड, 10 दिन में 12 हजार संक्रमित

Thu, 27 Aug 2020 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona breaks 40-day record in delhi
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस ने दिल्ली में 40 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ ही बीते 10 दिन में 12 हजार केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। एक बार फिर से अधिकारी जिलेवार समीक्षा में जुट चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते 16 जुलाई को दिल्ली में एक दिन में 1652 कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद बीते 25 अगस्त को 1500 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। ऐसे में इन बढ़ते नए और सक्रिय मामलों ने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि जो नए केस आ रहे हैं, उनमें से अधिकतर हल्के लक्षण या फिर बिना लक्षण वाले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर जुगल किशोर का कहना है कि कोरोना बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है मिलना-जुलना। लोग अब एक-दूसरे से बेझिझक मिल रहे हैं। लोगों को मास्क लगाने के अलावा एक दूसरे से शारीरिक दूरी और बार- बार हाथ धोने की आदत को भूलना नहीं चाहिए।

एक दिन पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि देश अनलॉक- 4 की ओर बढ़ रहा है। साथ ही दिल्ली और एनसीआर की आबादी सबसे ज्यादा हाईरिस्क पर है। इसलिए लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों पर बेहतर तरीके से अमल करना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा नुकसान दे सकती है।


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जमीनी स्तर पर सभी टीमें कार्य कर रही हैं। जिलावार समीक्षा भी लगातार चल रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निगरानी में हर जिले की स्थिति को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि ,उनका यह भी मानना है कि अब चुनौति पहले से ज्यादा है क्योंकि दिल्ली में एक वक्त तक मरीजों की संख्या कम करना जरूरी था, लेकिन अब नियंत्रण को कायम रखना दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed