फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona bomb exploded in Tihar 11 prisoners confirmed infection family members meeting cancelled

तिहाड़ में फूटा कोरोना बम: 11 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि, परिजनों से मुलाकात पर रोक, आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट

Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded in Tihar 11 prisoners confirmed infection family members meeting cancelled
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में सोमवार को 11 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कैदियों को टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक 100 से अधिक कैदियेां का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में एक बार फिर कोरोना महामारी के पैर पसारने के कारण तिहाड़ जेल प्रशासन ने कैदियों की उनके परिवार वालों से मुलाकात करने पर पाबंदी लगा दी है। सोमवार से अगले आदेश तक यह पाबंदी लागू रहेगी। जेल प्रशासन अगले पंद्रह दिन में स्थिति की समीक्षा करेगा। 
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली के जेलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या न के बराबर है, लेकिन दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने एतियातन यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कैदियों की उनके कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक कोविड नियमों का पालन करते हुए जारी रहेगा। परिवार वालों से बातचीत करने के लिए टेलीफोन की सुविधा और ई मुलाकात पहले की तरह नियमानुसार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक जेल में कुल 130 कैदी कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसमें से 118 की तबियत ठीक हो गई। पिछले साल दो कैदियों की संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि दस कैदियों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 293 जेल कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। सभी अब स्वस्थ हैं। अभी एक भी जेल कर्मी कोरोना संक्रमित नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed