फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hotspots in 11 districts will be rapid tested with 42 thousand kits in delhi

दिल्लीः 11 जिलों के हॉटस्पॉट में 42 हजार किट से होगी रैपिड जांच

Mon, 20 Apr 2020 06:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Hotspots in 11 districts will be rapid tested with 42 thousand kits in delhi
demo pic - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस की रैपिड जांच के लिए दिल्ली सरकार ने योजना बना ली है। एक सप्ताह में दिल्ली सरकार 11 जिलों के हॉटस्पॉट में 42 हजार किट के जरिए एंटीबॉडी जांच कराने जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि किट मिलने के बाद लोकनायक अस्पताल में रविवार को इसे लेकर प्रशिक्षण आदि का काम पूरा हो गया। सोमवार से रैपिड जांच शुरू होगी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के सर्विलांस के लिए केंद्र ने दिल्ली सरकार को 42 हजार किट उपलब्ध कराई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली से 1 लाख किट की मांग की गई थी, जिसकी पहली खेप मिल चुकी है। इन किट्स के इस्तेमाल को लेकर केंद्र ने दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


उन्हीं के चलते सभी जिला टीमों को जांच शुरू करने से पहले दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जा रहा है। रैपिड जांच केवल सर्विलांस के लिए इस्तेमाल होती है। जिन लोगों को संक्रमण होता है उनमें करीब सात दिन बाद एंटीबॉडी बनने शुरू हो जाते हैं। यह किट उन मरीजों में एंटीबॉडी की पहचान करके महज 15 से 20 मिनट में जानकारी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मध्य दिल्ली जिला आयुक्त निधि श्रीवास्तव ने जिले के सात हॉटस्पॉट से सैंपल एकत्रित करने के लिए कोरोना मोबाइल टेस्टिंग लैब को तैयार किया। इसकी मदद से एक बार में दो नमूने एकत्र किए जा सकते हैं।


वहीं स्वास्थ्य कर्मी बिना मरीज के संपर्क में आए आसानी से सैंपल लेकर उन्हें सुरक्षित रख सकता है। सैंपल लेने के दौरान मोबाइल वैन की मदद से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। लोगों को क्रिएटिव तरीके कोरोना से बचने के उपाय बताए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed