फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   corona active patients started decreasing after one and a half months in delhi

कुछ हल्का हुआ: संक्रमितों के मुकाबले दिल्ली में अधिक लोग हो रहे स्वस्थ, 40 दिन बाद आई गिरावट, देखें आंकड़े

Thu, 06 May 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 May 2021 10:16 PM IST
सार

दिल्ली में करीब डेढ़ माह बाद सक्रिय मरीज घटने लगे हैं। आठ दिन में ही 9 हजार एक्टिव मामले कम हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के हालातों के बीच यह एक राहत की बात है। 

विज्ञापन
corona active patients started decreasing after one and a half months in delhi
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में करीब डेढ़ माह बाद सक्रिय मरीज घटने लगे हैं। आठ दिन में ही 9 हजार एक्टिव मामले कम हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के हालातों के बीच यह एक राहत की बात है। इससे पता चलता है कि संक्रमण का प्रभाव कुछ हल्का हुआ है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले 40 दिनों से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे थे। आलम यह था कि 25 मार्च से 28 अप्रैल के बीच की 90 हजार सक्रिय मरीज बढ़ गए थे। इस दौरान रोजाना औसतन 2700 सक्रिय मामले आ रहे थे। दैनिक संक्रमितों में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे इजाफे के कारण ऐसा हो रहा था। हालाकि, अब पिछले आठ दिनों से संक्रमण से हालातों में कुछ सुधार होता दिखाई दे रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो 28 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 99,752 थी, जो अब घटकर 90,629 हो गई है, लिहाजा आठ दिन में ही 9,123 मामले कम हुए हैं। अब संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसके चलते ही सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। 
विज्ञापन


आठ दिन में ऐसे कम हुए सक्रिय मरीज
तारीख      सक्रिय मामले

28 अप्रैल   99,752
29            97,977
30            99,361
1 मई        96,747
2-            92,290
3-            90,952
4-            90,419
5-            91,859
6-            90,629

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 6 मई तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed