फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona : 4263 infected, 36 dead

दिल्ली में 4263 संक्रमित, 36 की मौत

Wed, 16 Sep 2020 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corona : 4263 infected, 36 dead
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 15 दिनों के भीतर छह बार संक्रमण के 4 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में 4263 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही 36 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3081 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक ही दिन में 42 नए कंटेनमेंट जोन बनाने से इनकी संख्या बढ़कर 1560 हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 2,25,796 हो गई है, जबकि 4806 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 1,91,203 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 29,787 है। रिकवरी दर 85 फीसदी है। फिलहाल 16576 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 6658 अस्पतालों मेें भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 1807 और हेल्थ सेंटर में 431 मरीज उपचार करवा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 62,669 लोगों की जांच की गई। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 118262 लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में 17 लोग कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चार दिन पहले कार्यालय के एक चपरासी के संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में सभी की कोरोना जांच कराई गई। भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया सेल प्रमुख ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को विभिन्न कोविड सेंटरों में भेज दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed