{"_id":"60a4ad655f0cda71e75ed011","slug":"controversy-over-singapore-variants-delhi-health-minister-satyendar-jain-asked-then-there-should-not-be-any-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर वैरिएंट पर विवाद: केजरीवाल के समर्थन में सत्येंद्र जैन, बोले-फिर वहां केस नहीं होने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगापुर वैरिएंट पर विवाद: केजरीवाल के समर्थन में सत्येंद्र जैन, बोले-फिर वहां केस नहीं होने चाहिए
Wed, 19 May 2021 01:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 May 2021 01:44 PM IST
सार
अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बहुत से वैरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। तीसरी लहर को लेकर सतर्कता भी बढ़ गई है। इसी बीच, बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ को लेकर चेताया था और भारत सरकार से एक्शन की अपील की थी। पहले भारत सरकार ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया और अब सिंगापुर सरकार ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया है। साथ ही भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर अपनी नाराजगी जताई है।
अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बहुत से वैरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि दिल्ली में 18-44 साल के लोगों के लिए कोवैक्सीन खत्म हो चुकी है। 18-44 साल के लोगों के लिए कोविशील्ड भी लगभग 2 दिन के लिए बची है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 27,000 के करीब बेड हैं जिसमें से 13,000 बेड खाली हैं। 6,500 के करीब ICU बेड हैं जिसमें 1200 के करीब खाली हैं। स्थिति दिन प्रतिदिन अच्छी हो रही है।

कोरोना के बहुत से वेरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वेरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2021
केजरीवाल ने की सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को रद्द करने की मांग
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर से हवाई यातायात को तुरंत रद्द करने की मांग केंद्र सरकार से की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां मिला नया वायरस बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। केजरीवाल की अपील के जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि सिंगापुर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत केवल कुछ विमानों का ही संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरी सावधानी बरती जा रही है।
केजरीवाल ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा कि ये खतरनाक वायरस तीसरी लहर के रूप में देश में घुस सकता है। सिंगापुर में पाया गया ये नया वायरस बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ये तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि सिंगापुर से हवाई यात्रा को तुरंत रद्द किए जाना चाहिए। दूसरे, बच्चों के लिए वैकल्पिक टीके की व्यवस्था पर प्राथमिकता के आधार पर काम होना चाहिए।