फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Controversy over Singapore variants Delhi Health Minister Satyendar Jain asked Then there should not be any case

सिंगापुर वैरिएंट पर विवाद: केजरीवाल के समर्थन में सत्येंद्र जैन, बोले-फिर वहां केस नहीं होने चाहिए

Wed, 19 May 2021 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 May 2021 01:44 PM IST
सार

अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बहुत से वैरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही। 

विज्ञापन
Controversy over Singapore variants Delhi Health Minister Satyendar Jain asked Then there should not be any case
सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। तीसरी लहर को लेकर सतर्कता भी बढ़ गई है। इसी बीच, बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ को लेकर चेताया था और भारत सरकार से एक्शन की अपील की थी। पहले भारत सरकार ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया और अब सिंगापुर सरकार ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जवाब दिया है। साथ ही भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर अपनी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


अब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के बहुत से वैरिएंट हैं। सिंगापुर में कोई वैरिएंट नहीं है तो वहां कोई केस भी नहीं होना चाहिए था। केस तो हैं ही। 
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि दिल्ली में 18-44 साल के लोगों के लिए कोवैक्सीन खत्म हो चुकी है। 18-44 साल के लोगों के लिए कोविशील्ड भी लगभग 2 दिन के लिए बची है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल 27,000 के करीब बेड हैं जिसमें से 13,000 बेड खाली हैं। 6,500 के करीब ICU बेड हैं जिसमें 1200 के करीब खाली हैं। स्थिति दिन प्रतिदिन अच्छी हो रही है।
 

केजरीवाल ने की सिंगापुर से आने वाली उड़ानों को रद्द करने की मांग

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर से हवाई यातायात को तुरंत रद्द करने की मांग केंद्र सरकार से की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां मिला नया वायरस बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। केजरीवाल की अपील के जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि सिंगापुर में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत केवल कुछ विमानों का ही संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरी सावधानी बरती जा रही है। 

केजरीवाल ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा कि ये खतरनाक वायरस तीसरी लहर के रूप में देश में घुस सकता है। सिंगापुर में पाया गया ये नया वायरस बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ये तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि सिंगापुर से हवाई यात्रा को तुरंत रद्द किए जाना चाहिए। दूसरे, बच्चों के लिए वैकल्पिक टीके की व्यवस्था पर प्राथमिकता के आधार पर काम होना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed