फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   container fallen on maruti eco van six buried including two women one innocent in delhi

दर्दनाक हादसा: मारुति ईको वैन पर गिरा कंटेनर, दो महिलाओं, एक मासूम समेत छह दबे

Tue, 20 Jul 2021 06:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 06:06 AM IST
सार

उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल अमिंदर सिंह (33) परिवार के साथ ककराला के शिवानी एंक्लेव में रहता है। इसके परिवार में पत्नी अनीता (28) के अलावा डेढ़ साल का एक बेटा है। अमिंदर प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार तड़के वह अपनी साली कविता (35), एक पड़ोसी प्रभात कुमार (25) व ईको वैन चालक प्रंजुल कुमार (21) के साथ द्वारका से बागपत यूपी जा रहा था।

विज्ञापन
container fallen on maruti eco van six buried including two women one innocent in delhi
दुर्घटनाग्रस्त ईको वैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह बेलगाम ट्राला-ट्रक पर रखा कंटेनर मारुति ईको वैन पर गिर गया। हादसे में मारुति वैन पूरी तरह दबकर पिचक गई। वैन में सवार छह लोग उसमें फंस गए। राहगीरों ने किसी तरह चार लोगों को तो निकाल लिया, लेकिन दो लोग उसमें फंसे रह गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर क्रेन बुलाकर पहले कंटेनर को वैन से उठाया गया। इसके बाद तुरंत वैन की छत को काटकर अंदर फंसे दोनों लोगों को निकाला गया। हादसे में एक मासूम, दो महिलाओं समेत कुल छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कैट्स एंबुलेंस व पीसीआर की मदद से घायलों को नजदीकी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुइ है। हादसे के बाद ट्राला-ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल अमिंदर सिंह (33) परिवार के साथ ककराला के शिवानी एंक्लेव में रहता है। इसके परिवार में पत्नी अनीता (28) के अलावा डेढ़ साल का एक बेटा है। अमिंदर प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार तड़के वह अपनी साली कविता (35), एक पड़ोसी प्रभात कुमार (25) व ईको वैन चालक प्रंजुल कुमार (21) के साथ द्वारका से बागपत यूपी जा रहा था। इस बीच इनकी वैन वजीराबाद इलाके में रिंग रोड पर सीएनजी पंप के पास पहुंची तो पीछे से आया कंटेनर इनकी वैन पर पलट गया। सभी लोग वैन में दब गए। वैन के भी परखच्चे उड़ गए। तड़के करीब 6.00 बजे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वैन की हालत देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसमें कोई भी बचा होगा। लेकिन शायद सभी की किस्तम अच्छी थी। दोनों महिलाओं व बच्चे व अमिंदर को वैन से निकाल लिया गया, लेकिन वैन चालक प्रंजुल कुमार व युवक प्रभात कुमार उसमें फंस गए।
विज्ञापन


बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बातचीत की तो दोनों रिस्पोंस कर रहे थे। आनन-फानन में क्रेन की मदद से पहले कंटेनर को वैन पर से हटाया गया। इसके बाद वैन की छत को गैस कटर की मदद से काटा गया। बाद में बहुत ही सावधानी से प्रंजुल व प्रभात को निकाला गया। दोनों की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। सभी का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed