फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   constable not found in uniform suspended

ड्यूटी पर बिना वर्दी मिला सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
constable not found in uniform suspended
नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाने में तैनात सिपाही हरभजन सिंह को पिकेट पर वर्दी पहनना भारी पड़ा गया। सिपाही हरभजन जब वर्दी पहन रहा था। तभी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विकास कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंच गए और सिपाही को मौके पर ही लाइन हाजिर कर उपायुक्त कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त के इस आदेश से नई दिल्ली जिले के पुलिसकर्मियों में भारी नाराजगी है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि सिपाही अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर वर्दी बदल रहा था। इतनी सी बात पर सजा दे दी गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिपाही हरभजन सिंह चाणक्यपुरी थाने में तैनात है। बुधवार को हरभजन की ड्यूटी सरदार पटेल मार्ग पर धौला कुआं पिकेट पर थी। रात आठ बजे ड्यूटी बदलने का टाइम होता है। वह आठ बजे पहुंच गया। वह खाकी पेंट व बेल्ट घर से पहनकर आया था और पिकेट पर आकर टी-शर्ट उतारकर खाकी शर्ट पहन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन ने जैसे ही टी-शर्ट उतारी नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वहां पहुंच गए। उस समय हरभजन बनियान में था। ऐसे में बनियान में ड्यूटी करने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही ने अतिरिक्त उपायुक्त से गुहार लगाई कि वह वर्दी बदल रहा था, पर वह नहीं माने। आखिर में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। हरभजन ने हाल ही में करीब छह किलो सोना पकड़ा था। बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इस तरह के कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed