फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Conspiracy to steal Rs 12 lakh for losing betting money during IPL match three arrested

दिल्ली: आईपीएल मैच के दौरान सट्टे में रकम हारने पर 12 लाख रुपये चोरी की रची साजिश, तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 10:45 PM IST
सार

उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी निवासी कारोबारी राजीव अग्रवाल का चश्मे का कारोबार है। रविवार को राजीव ने अपने कर्मचारी को विक्रम को 12.50 लाख रुपये लेकर लाहौरी गेट भेजा था।

विज्ञापन
Conspiracy to steal Rs 12 lakh for losing betting money during IPL match three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल मैच के दौरान लगाए गए सट्टे में मोटी रकम हारने के बाद एक कारोबारी के कर्मचारी ने 12 लाख रुपये चोरी की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने भी फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि कर्मचारी विक्रम ने लूट की झूठी कहानी रची थी। छानबीन के बाद लाहौरी गेट थाना पुलिस ने विक्रम के दोस्त तुलाराम और बीरू को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपियों को पास से चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी निवासी कारोबारी राजीव अग्रवाल का चश्मे का कारोबार है। रविवार को राजीव ने अपने कर्मचारी को विक्रम को 12.50 लाख रुपये लेकर लाहौरी गेट भेजा था।
विज्ञापन


विक्रम ने बताया कि किसी ने उसके बैग से रुपये चोरी कर लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जिस जगह वारदात हुई वहां के सीसीटीवी कैमरों में इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई। विक्रम से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि रुपये उसने अपने दोस्त तुलाराम और बीरू को दे दिए हैं। दोनों बीकानेर से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। विक्रम ने बताया कि वह आईपीएल में चार लाख रुपये हार गया था। उसने कर्जा उतारने के लिए मालिक के रुपये उड़ाने का प्रयास किया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed