फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress writes to LG to save the jobs of Mohalla Clinic workers

Delhi News: मोहल्ला क्लीनिक कर्मियों की नौकरी बचाने के लिए कांग्रेस ने एलजी को लिखा पत्र

Mon, 03 Nov 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Congress writes to LG to save the jobs of Mohalla Clinic workers
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर रेखा गुप्ता सरकार पर मोहल्ला क्लीनिक में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि इन कर्मचारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना में समायोजित किया जाए ताकि हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट न आए। देवेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को मोहल्ला क्लीनिक स्टाफ यूनियन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। यूनियन के अनुसार, मोहल्ला क्लीनिकों में पिछले 6-7 वर्षों से हजारों डॉक्टर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक सहायक और मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं लेकिन सरकार अब तक 31 क्लीनिक बंद कर चुकी है और 121 अन्य क्लीनिकों को बंद करने की योजना बना रही है, जिससे हजारों प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को बेरोजगार होना पड़ेगा। यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार का यह कदम गैरकानूनी और अमानवीय है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed