फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress targets BJP government over cancellation of Phool Walon Ki Sair

Delhi News: फूल वालों की सैर रद्द होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Wed, 05 Nov 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Congress targets BJP government over cancellation of Phool Walon Ki Sair
दिल्ली की गंगा-जमुनी संस्कृति पर कुठाराघात करार दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसकी संकुचित मानसिकता के कारण इस वर्ष दिल्ली का ऐतिहासिक ‘फूल वालों की सैर’ त्योहार आयोजित नहीं हो सका। उन्होंने इसे दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब पर कुठाराघात बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल एक परंपरा तोड़ी, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान पर भी चोट पहुंचाई है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि 200 वर्षों से भी अधिक पुराना यह उत्सव हर साल महरौली में आयोजित होता है, जिसमें योगमाया मंदिर और ख्वाजा बख्तियार काकी की दरगाह पर फूलों की चादर और पंखा चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार दो नवंबर को होने वाले आयोजन को डीडीए और वन विभाग की अनुमति न मिलने के कारण रद्द करना पड़ा और भाजपा सरकार ने इसे लेकर कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह त्योहार हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं भाजपा ने इस आयोजन को इसलिए रोका तो नहीं क्योंकि इसका संबंध मुगल कालीन इतिहास से जुड़ा है? उन्होंने याद दिलाया कि अंग्रेजों ने भी 1942 में इस पर्व पर रोक लगाई थी, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में इसे पुनः शुरू कराया, जिससे दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को नया जीवन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed