फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress could not make it president in Uttar Pradesh even after 115 days

UP Congress : कांग्रेस 115 दिनों के बाद भी नहीं बना पाई उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष, कशमकश में प्रियंका

Thu, 07 Jul 2022 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Jul 2022 05:39 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी के पांच राज्यों के अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा सौंपा था, उनमें से चार राज्यों को नया अध्यक्ष मिल गया, लेकिन महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रभार वाले राज्य का अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
Congress could not make it president in Uttar Pradesh even after 115 days
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेतृत्व 115 दिनों के बाद भी यूपी को नया प्रदेश अध्यक्ष नहीं दे पाया है। विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी के पांच राज्यों के अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा सौंपा था, उनमें से चार राज्यों को नया अध्यक्ष मिल गया, लेकिन महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रभार वाले राज्य का अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका ने भी अब मान लिया है कि जिस फार्मूले से उन्होंने यूपी में संगठन का ताना बाना बुनना चाहा था और उम्र का बैरियर लगाकर नई शुरुआत की कोशिश की, वह पूरी तरह फेल हुई। अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करती तो दिखी, लेकिन नतीजों में और पिछड़ गई। 
विज्ञापन


नये फार्मूले से युवाओं व बुजुर्ग नेताओं में दूरियां बढ़ीं।
फार्मूले में फिट न बैठने वाले नेता पार्टी छोड़कर चले गए। इस बार अध्यक्ष की कमान सौंपने  के लिए अनुभवी नेताओं के कंधे खोजे जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई संभालने का तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनिया और तिवारी को मनाने में जुटीं प्रियंका को सफलता नहीं
प्रियंका गांधी अपने राज्य में कोई फैसला न पाने को लेकर चिंतित हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। प्रियंका ने राज्य के वरिष्ठ दलित नेता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया और अभी ब्रेक के बाद फिर राज्यसभा पहुंचे कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी के कंधे पर यूपी की जिम्मेदारी का बोझ रखना चाहा, लेकिन दोनों ही इसके लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed