{"_id":"5d97a6218ebc3e0138749892","slug":"congress-attacks-on-kejriwal-over-sports-university-announcement-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा वोट बैंक की राजनीति : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा वोट बैंक की राजनीति : कांग्रेस
Sat, 05 Oct 2019 01:35 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसुफ और राजेश लिलोठिया व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने का हथकंडा है।
डीपीसीसी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में हारुन यूसुफ ने कहा कि केजरीवाल घोषणाएं करके वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इन्हें पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, केजरीवाल के झूठ का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने, प्रदूषण कम करने आदि ऐसी ही घोषणाएं हैं। उन्होंने शिक्षा के नाम पर दिल्लीवासियों से की गई घोषणाएं पूरी न करने के आरोप लगाए। यहां पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ भी मौजूद थे।