कांग्रेस में घमासान: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत नरम पड़े, कहा- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा
हरीश रावत ने बुधवार शाम तीन ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने के संकेत दिए थे। गुरुवार को पार्टी हाईकमान द्वारा बुलाए जाने के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता हरीश रावत बुधवार को हाथ-पैर बांधे जाने जैसे ट्वीट करने के बाद गुरुवार को नरम पड़ गए हैं। उनका कहना है कि उनका ट्वीट तो रोजमर्रा जैसा ही था।
हरीश रावत ने बुधवार शाम तीन ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने राजनीति से सन्यास लेने के संकेत दिए थे। गुरुवार को पार्टी हाईकमान द्वारा बुलाए जाने के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए हैं।
मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।@BJP4UK @AAPUttarakhand pic.twitter.com/85HXX4Far2
विज्ञापन विज्ञापन
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 23, 2021
उन्होंने ट्वीट किया, मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है। मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है। क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिए बड़े नमक-मिर्च लगाए हुए बयान दे रहे हैं।
इस ट्वीट में उन्होंने उत्तराखंड भाजपा और उत्तराखंड आम आदमी पार्टी को भी टैग किया है।