फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Conductor died in fire caused by mosquito repellent coil in bus parked in Vikaspur in Delhi

दिल्ली में खड़ी बस बनी मौत: मच्छरों से बचने के लिए जलाया कॉइल, फिर धू-धूकर जला वाहन; हेल्पर सुनील की हुई मौत

Mon, 09 Feb 2026 09:15 AM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 09:15 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के विकासपुरी मछली मार्केट में खड़ी निजी बस में मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाने से भीषण आग लग गई। हादसे में बस हेल्पर 25 वर्षीय सुनील शर्मा की झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Conductor died in fire caused by mosquito repellent coil in bus parked in Vikaspur in Delhi
हादसे में बस हेल्पर सुनील की हुई मौत - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी दिल्ली के विकासपुरी मछली मार्केट इलाके में रविवार देर रात एक निजी बस में भीषण आग लग गई। घटना में बस का हेल्पर झुलस गया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने उसका शव बरामद किया। उसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खड़ी बस में मच्छर भगाने वाली कॉइल से आग लग गई। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक रविवार देर रात 12:33 बजे विकासपुरी मछली मार्केट के पास एक बस में आग लगने की जानकारी मिली। तुरंत दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान टीम ने पाया कि बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान 25 साल के सुनील शर्मा के रूप में हुई। सुनील शर्मा बस का हेल्पर था। 
विज्ञापन




दमकल अधिकारी अमित ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा कि लोगों ने बस से धुआं निकलते देखा था उसके बाद उसमें अचानक आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed