{"_id":"60e134056785483cc167da9a","slug":"complaint-filed-against-twitter-india-and-an-ngo-for-allegedly-spreading-communal-hatred","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर की बढ़ी मुश्किलें: एमडी माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की गई शिकायत, सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर की बढ़ी मुश्किलें: एमडी माहेश्वरी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज की गई शिकायत, सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप
Sun, 04 Jul 2021 09:51 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:51 AM IST
सार
ट्विटर इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अधिवक्ता आदित्य सिंह देशवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में ट्विटर इंडिया के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी और एक गैर सरकारी संस्थान के खिलाफ सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्विटर इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में ट्विटर इंडिया के प्रबंधक निदेशक मनीष माहेश्वरी और एक गैर सरकारी संस्थान के खिलाफ शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने दोनों पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता आदित्य सिंह देशवाल ने शिकायत करते हुए डीसीपी साइबर सेल से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में एथीस्ट रिपब्लिक नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई भगवान काली की एक तस्वीर संलग्न करते हुए कहा है कि यह तस्वीर न केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसे चिढ़ की भावना के साथ एक समुदाय को अपमानित करने के लिए साझा किया गया है। उन्होंने इसके पीछे दुश्मनी और घृणा को कारण बताया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि यह कहना गलत नहीं होगा कि उक्त ट्विटर यूजर ने जानबूझकर ये सब पोस्ट किया है, जिससे एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावना आहत हो सके। वहीं दूसरी ओर ट्विटर ने भी इस तरह के अपमानजनक कंटेंट को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। ऐसा करके ट्विटर भी इस तरह के अपराध को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन