फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Company's accountant fabricated a false story of robbery, two arrested

Delhi News: कंपनी के अकाउंटेंट ने गढ़ी लूट की झूठी कहानी, दो गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Company's accountant fabricated a false story of robbery, two arrested
-जुए में 30 लाख रुपये हारने के बाद पैसे वापस करने का था उसपर दबाव, कंपनी के 13 लाख रुपये निकालने के बाद दोस्त को सौंपा
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे की जांच में नहीं हुई पुष्टि, कड़ाई पूछताछ करने पर कबूला गुनाह, दोस्त को भी गिरफ्तार कर पैसे बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में जुए में 30 लाख हारने के बाद कंपनी के अकाउंटेंट ने अपनी कंपनी के पैसे गबन करने की साजिश रची। कंपनी के 13 लाख रुपये बैंक से निकालने के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को सौंप दिया और लूटपाट की झूठी शिकायत कर दी। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी की जांच में शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस का उसपर शक गहरा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महेंद्रगढ़ हरियाणा से उसके दोस्त को गिरफ्तार कर सारे पैसे बरामद कर लिए।

मुख्य आरोपी की पहचान केशवपुरम निवासी सुभाष चंद, जबकि दोस्त की पहचान महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी विजयपाल के रूप में हुई है। पश्चिम जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुकांत एस बल्लभ ने बताया, 3 जुलाई को मोती नगर थाना पुलिस को 13 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सुभाष चंद ने बताया कि वह एक ट्रेडिंग कंपनी में पिछले दो साल से बतौर अकाउंटेंट काम करता है। वह बैंक से 13 लाख रुपये निकालने के बाद मोती नगर फ्लाईओवर के पास पहुंचा। इसी दौरान तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन बैंक से बाहर निकलने के बाद शिकायतकर्ता का पीछा करते हुए कोई बाइक नहीं देखी गई। साथ ही शिकायतकर्ता की चोटें भी सतही और चाकू से लगी चोटों की तरह नहीं थीं। शिकायतकर्ता पर शक गहराते ही पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ करने पर सुभाष चंद टूट गया और उसने अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया जुए में 30 लाख रुपये हार गया था। उसपर हारे हुए पैसे वापस करने का दबाव था। उसने अपने दोस्त विजयपाल के साथ लूटपाट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed