फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Company president arrested in bike boat fraud case

बाइक बोट फर्जीवाड़े के मामले में कंपनी का अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Company president arrested in bike boat fraud case
नई दिल्ली। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के मामले में शामिल एक कंपनी के अध्यक्ष को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। हालांकि, आरोपी ठगी के एक मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में है। आरोपी की पहचान नोएडा के सेक्टर-27 निवासी अनिल साहा के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपी साहा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक है। शाखा में गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी चला रहे संजय भाटी और अन्य के खिलाफ 42 हजार करोड़ रुपये का धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इन पर आरोप है कि आरोपी निवेशकों से एक बाइक पर 62 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहते थे। इसके बदले 1500 रुपये मूल और किराए राशि के साथ प्रतिमाह देने का आश्वासन देते थे। इसके अलावा जनवरी 2019 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक स्कीम लांच कर निवेशकों से 1.24 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। बदले में एक साल तक प्रतिमाह 17 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। करोड़ों रुपये आने के बाद कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शाखा ने संजय भाटी समेत 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि लगभग 8 हजार शिकायतकर्ता दिल्ली के रहने वाले हैं। इनसे ठगी की धनराशि लगभग 250 करोड़ रुपये है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान साहा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरोपी अनिल पर भी फर्जीवाड़ा करने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed