फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold winds will make you feel chilly during the day, with temperatures reaching 8 degrees Celsius.

Delhi News: दिन में सिहरन महसूस कराएंगी ठंडी हवाएं, पारा होगा 8 डिग्री तक दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Cold winds will make you feel chilly during the day, with temperatures reaching 8 degrees Celsius.
-आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री कम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में सोमवार को आसमान अधिकतर साफ रहेगा। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 09 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंडक का अहसास होगा। साथ ही, दिन में ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी। इधर, रविवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री कम है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। वहीं, रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 10, पालम में 8.6 और आया नगर में 9.7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान यह है कि 2 दिसंबर को दिन का तापमान 24-26 और रात का तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 00-05 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। इस दिन आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। 3 दिसंबर को भी आसमान साफ रहेगा, तापमान 23-25 और 09-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हल्का से मध्यम कोहरा सुबह हो सकता है। 4 दिसंबर को हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 22-24 और 07-09 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। 5 दिसंबर को भी ज्यादातर साफ आसमान रहेगा, तापमान 22-24 और 07-09 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा हो सकता है। 6 दिसंबर को भी साफ आसमान और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, तापमान 23-25 और 08-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 05-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed