फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold winds will blow in Delhi for four-five days

Delhi News: दिल्ली में चार-पांच दिन चलेंगी सर्द हवाएं

Thu, 02 Feb 2023 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Cold winds will blow in Delhi for four-five days
अभी चार-पांच दिन और चलेंगी सर्द हवाएं
विज्ञापन

-ठिठुरन भरी सर्दी जल्द खत्म होगी, तापमान बढ़ता रहेगा

-बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.3 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जनवरी में शीत लहर झेल चुके दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही सर्दी से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी बीच-बीच में नौ फरवरी तक 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। सर्द हवाएं सुबह व शाम को ही परेशान करेंगी, दोपहर में लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड का दौर खत्म होने वाला है। फरवरी के अंत तक एक दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे लेकिन वह मजबूत नहीं होने के कारण उनका असर ज्यादा नहीं होगा।

दिल्ली में बुधवार की तरह ही बृहस्पतिवार को भी तेज धूप के साथ हवाएं चलती रहीं। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले में मामूली गिरावट देखने को मिली। धूप निकलने के कारण दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को रिज व लोदी रोड में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी को भी 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। उसके बाद सात से नौ फरवरी तक ऐसे ही हवाएं चलेंगी। वहीं, छ: फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान: 24.3 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 8.3 डिग्री सेल्सियस

तीन फरवरी को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 02 मिनट

चार फरवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 08 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed