फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cold wave continues in Delhi, minimum temperature 3.1 degrees Celsius

दिल्ली में शीतलहर जारी, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

Sun, 31 Jan 2021 12:58 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in Delhi, minimum temperature 3.1 degrees Celsius
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली में जनवरी में सात दिन शीतलहर चली जो 2008 के बाद इस महीने में सर्वाधिक ऐसे दिन हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है।
विज्ञापन


आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल जनवरी में शीतलहर वाले दिन 2008 के बाद से सर्वाधिक रहे, 2008 में जनवरी में शीतलहर वाले दिन 12 थे। वर्ष 2019 और 2020 में इस महीने में शीतलहर का केवल एक दिन रहा था। दिल्ली में जनवरी, 2013 में शीतलहर वाले छह दिन थे।
विज्ञापन


मैदानी भागों को किया प्रभावित
श्रीवास्तव ने बताया कि केवल एक पश्चिमी विक्षोभ ने इस जनवरी में पश्चिमोत्तर के मैदानी भागों को प्रभावित किया। फलस्वरूप अधिकतर दिनों में रात में बादल नहीं रहे और अधिक 'शीतलहर वाले' दिन रहे। दरअसल बादल वायुमंडल से लौटने वाली कुछ अवरक्त (इंफ्रारेड) किरणों को अवशोषित कर लेते हैं , फलस्वरूप धरातल गर्म रहता है। बादलों के अभाव में न्यूनतम तापमान गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में शीतलहर चलती रही
रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चलती रही और पारा 3.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। पिछले एक सप्ताह में शीतलहर का यह चौथा दिन है। आईएमडी के अनुसार मंगलवार और बृहस्पतिवार को मैदान भागों में सर्द और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण पारा क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री तक लुढक गया था।शुक्रवार को भी दिल्ली में शीतलहर चलती रही और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। नये साल के पहले दिन शहर में पारा 1.1 डिग्री तक लुढक गया था जो पिछले 15 सालों में जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed