फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CNG Price Today in Delhi: PNG Rate increases in many cities included delhi png prices also increased  

महंगाई की मार, आज से बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम, जानिए कितनी हुईं कीमतें

Tue, 02 Mar 2021 10:00 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
CNG Price Today in Delhi: PNG Rate increases in many cities included delhi png prices also increased  
सीएनजी पीएनजी की कीमत आज - फोटो : Social Media

पेट्रोल, रसोई गैस की कीमत बढ़ने के बाद अब वाहनों में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी और पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली गैस की कीमत में भी इजाफा किया गया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सीएनजी की कीमत में 70 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। वहीं पीएनजी की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। नई दर मंगलवार की सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। 

विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में वाहन में इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की नई कीमतें 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 49.08 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर, हमीरपुर, फतेहनगर में 60.50 रुपये प्रति किलोग्राम। मुजफ्फरनगर, शामली में सीएनजी की कीमत 57.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सीएनजी की कीमत रेवाड़ी में 54.10 रुपये प्रति किलोग्राम तो करनाल व कैथल में इसकी कीमत बढ़कर 51.38 रुपये हो गई है। 



डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ऑफ पीक ऑवर में 50 पैसे कम कीमत पर सीएनजी मिलेगी। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे व देर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कैशलेस पेमेंट पर 50 पैसा प्रति किलोग्राम कम रेट पर सीएनजी पंप पर मिलेगी।

सीएनजी के साथ ही रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पीएनजी की कीमत 91 पैसा प्रति वर्ग घन मीटर की बढ़ोतरी के साथ अब 27.50 रुपये की जगह 28.41 रुपये प्रति घनमीटर तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 28.36 रुपये प्रति घन मीटर और रेवाड़ी, करनाल में 28.46 रुपये प्रति घन मीटर मिलेगी। इसी तरह मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में पीएनजी की कीमत 32.67 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed