फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CNG cylinder blast in shop four including owner scorched blown away to live the window collapsed and fell on road

दिल्ली: दुकान में सीएनजी सिलिंडर ब्लास्ट, मालिक समेत चार झुलसे, जीने के उड़े परखच्चे, खिड़की उखड़कर सड़क पर गिरी

Mon, 11 Apr 2022 11:37 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

मायापुरी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की असली वजहों का पता करने का प्रयास कर रही है। दरअसल, जितेंद्र बग्गा का पुराने सीएनजी सिलिंडर खरीदने बेचने का कारोबार था।

विज्ञापन
CNG cylinder blast in shop four including owner scorched blown away to live the window collapsed and fell on road
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के मायापुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक दुकान में सीएनजी सिलिंडर फट गया। हादसे में दुकान मालिक समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां से गुजर रही एक महिला भी उसकी चपेट में आ गई। घायल जितेंद्र बग्गा (40) उसके कर्मचारी राहुल (28), सुनील (41) और राहगीर महिला सुनीता (35) को पहले डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मायापुरी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की असली वजहों का पता करने का प्रयास कर रही है। दरअसल, जितेंद्र बग्गा का पुराने सीएनजी सिलिंडर खरीदने बेचने का कारोबार था। पुलिस के मुताबिक मायापुरी इलाके की खजान बस्ती में बी-23 में जितेंद्र बग्गा नामक शख्स पुराने सीएनजी सिलिंडर का कारोबार करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 1.25 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इनके कर्मचारी राहुल व सुनील सिलिंडर को इधर-उधर कर रहे थे। इस बीच एक सिलिंडर में अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि अंदर दुकान में बने जीने के परखच्चे उड़ गए। इसके अलावा वहां लगी खिड़की भी उखड़कर सड़क पर आ गिरी। 
विज्ञापन


हादसे में दुकान मालिक व उसके दोनों कर्मचारियों के अलावा उस समय वहां से गुजर रही आशा वर्कर सुनीता भी इसकी चपेट में आ गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों के अलावा पीसीआर व कैट्स एंबुलेंस वहां पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। सिलिंडर ब्लास्ट की क्या वजह है, इसका पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शायद किसी सिलिंडर में गैस मौजूद थी। इसकी वजह से धमाका हुआ। हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed