फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Rekha Gupta planted saplings in Chhawla BSF camp

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने छावला बीएसएफ कैंप में लगाए पौधे

Mon, 11 Aug 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
CM Rekha Gupta planted saplings in Chhawla BSF camp
-दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाए गए एक लाख पौधे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छावला बीएसएफ कैंप में पौधे लगाए। उन्होंने बीएसएफ जवानों की पेयजल समस्या को तुरंत हल करने का वादा किया। इस मौके पर 1,000 आम के पौधों सहित दिल्ली में 1 लाख पौधे लगाए।


सीएम ने कहा, ये पौधे दिल्ली को फल, छांव और साफ हवा देंगे। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए निवेश है। बीएसएफ जवानों की हौसला-अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, उनका योगदान इस अभियान को और खास बनाता है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, बीएसएफ के वीर जवानों को नमन, जिनके बलिदान ने देश को मजबूत किया। सीएम ने जवानों की पेयजल समस्या पर चिंता जताई और तुरंत पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति का वादा किया। उन्होंने कहा, जो जवान देश के लिए खून बहाते हैं, उन्हें पानी की कमी नहीं झेलनी चाहिए। यह पिछली सरकार की नाकामी है। कार्यक्रम में महापौर राजा इकबाल सिंह, बीएसएफ आईजी संजय गौड़, डीआईजी पीएस भट्टी और जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed