{"_id":"609ecde38ebc3e587967720a","slug":"cm-inspect-the-covid-icu-beds-at-ramleela-ground-ashram-news-noi581861771","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनायक अस्पताल के जुड़े केंद्र में आज चालू होंगे 250 आईसीयू बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनायक अस्पताल के जुड़े केंद्र में आज चालू होंगे 250 आईसीयू बेड
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक अस्पताल से जुड़े रामलीला मैदान में बनाए गए 500 आईसीयू बेड का दौरा कर सुविधाओं का जायजा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां 250 आईसीयू बेड शनिवार को शुरू हो जाएंगे, जबकि 250 और आईसीयू बेड अगले दो दिनों में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, इंजीनियरों और श्रमिकों ने मिलकर युद्ध स्तर पर 24 घंटे काम करके मात्र 15 दिनों के अंदर इस 500 आईसीयू बेड का निर्माण किया है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं अपने डॉक्टरों, इंजीनियरों और श्रमिकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने युद्ध स्तर पर 24 घंटे काम किया और मात्र 15 दिनों के अंदर एलएनजेपी अस्पताल से संबद्ध रामलीला मैदान में यह 500 आईसीयू के बेड का निर्माण किया। 250 आईसीयू बेड कल शुरू हो रहे हैं, जबकि 250 और आईसीयू के बेड अगले दो दिनों में शुरू हो जाएंगे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, इस वक्त दिल्ली में कोरोना की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। इसलिए अब अस्पतालों के अंदर बेड काफी खाली हो रहे हैं, लेकिन आईसीयू बेड उतने खाली नहीं हो रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोरोना के गंभीर मरीज अभी ज्यादा हैं। अस्पतालों में आईसीयू बेड की अभी कमी है, लेकिन यह 1200 आईसीयू बेड आने के बाद मैं समझता हूं कि शायद अब आईसीयू बेड की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी थी, सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय और केंद्र सरकार ने मदद की
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी थी और उसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और केंद्र सरकार ने हमारी मदद की। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। अब सबको मिलकर यह कोशिश करनी है कि किस तरह जल्दी से जल्दी लोग वैक्सीन की व्यवस्था करें और लाएं, ताकि लोगों को वैक्सीन लग सके।