{"_id":"6151878619613d458b5b2a4a","slug":"cm-arvind-kejriwal-reacts-on-bharat-bandh-called-by-farmers-against-three-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद आज: मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- यह दुखद है, आजाद भारत में भी नहीं तो कहां सुनी जाएगी किसानों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद आज: मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले- यह दुखद है, आजाद भारत में भी नहीं तो कहां सुनी जाएगी किसानों की बात
Mon, 27 Sep 2021 02:27 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर कहा कि ये दुख की बात है कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आजाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी?
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली एनसीआर में भी भारत बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही वाहनों की चेकिंग होती रही जिसके कारण कई रास्तों पर जाम लग गया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
केजरीवाल बोले- केंद्र किसानों की मांगें माने
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर कहा कि ये दुख की बात है कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आजाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें।
राहुल गांधी ने किया किसानों का समर्थन
बता दें कि कई विपक्षी पार्टियों ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि मैं किसानों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने लिखा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है इसलिए आज भारत बंद है।
विज्ञापन
सपा भी किसानों के साथ
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।