{"_id":"635ad26e02c3d96c87459f2e","slug":"cleaning-of-yamuna-aap-calls-bjp-s-allegations-ridiculous","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना की सफाई : आप ने भाजपा के आरोपों को बताया हास्यास्पद, कहा- रसायन का मतलब जहर नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना की सफाई : आप ने भाजपा के आरोपों को बताया हास्यास्पद, कहा- रसायन का मतलब जहर नहीं होता
Fri, 28 Oct 2022 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:18 AM IST
सार
Cleaning of Yamuna: दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने छठ पूजा के लिए एक महीने पहले यमुना नदी में झाग और समग्र प्रदूषण को कम करने की तैयारी शुरू कर दी थी, ताकि भक्तों को सूर्य-देवता की पूजा करने मे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
यमुना में फैला प्रदूषण file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने छठ पूजा के लिए एक महीने पहले यमुना नदी में झाग और समग्र प्रदूषण को कम करने की तैयारी शुरू कर दी थी, ताकि भक्तों को सूर्य-देवता की पूजा करने मे किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इस बीच केंद्र सरकार के तहत स्वच्छ गंगा के लिए गठित राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) ने भी यमुना में झाग को रोकने के लिए इसी तरह के कदमों की सिफारिश की। यह कहना बेहद ही हास्यास्पद और गलत है कि यमुना में झाग को दबाने के लिए ‘जहरीले रसायन’ का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रसायन का मतलब जहर नहीं है। यहां तक कि पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाली क्लोरीन और फिटकरी भी एक प्रकार का रसायन ही है। दिल्ली जल बोर्ड अपनी ओखला सीवेज परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से ओखला बैराज के डाउनस्ट्रीम मापदंडों की नियमित रूप से निगरानी कर रहा है। यह आईएसओ और एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है।
विज्ञापन
लैब में किए गए ताजा परीक्षणों की रिपोर्ट से पता चलता है कि छिड़काव के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता के मानकों में सुधार हुआ है। घुलित ऑक्सीजन (डीओ) का स्तर 4.42 मिलीग्राम / लीटर तक पहुंच गया है और यह प्रमाणित करता है कि यह रसायन जहरीला नहीं है, बल्कि इस रसायन के छिड़काव के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
भाजपा ने लगाया था आरोप
दिल्ली भाजपा ने यमुना के झाग को छुपाने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग करने का आरोप दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। कहा है कि यमुना में झाग को छिपाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने 50,000 लीटर जहरीला केमिकल जब्त करने का दावा किया है और इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह, पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा यमुना के झाग को छुपाने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। केमिकल डालने वालों में जलबोर्ड के अधिकारी और केजरीवाल के अपने लोग शामिल है।