फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Class X student murdered 11th class student in Delhi

दिल्ली: मां को सॉरी नहीं बोलने पर 10वीं के छात्र ने सीनियर की हत्या, आठ माह पूर्व हुआ था दोनों का झगड़ा

Sun, 03 Oct 2021 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Oct 2021 08:20 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में 11वीं के छात्र की हत्या से सनसनी फैल गई। छात्र की हत्या का आरोप दसवीं कक्षा के एक छात्र पर है। आरोप है कि मृतक छात्र ने आरोपी छात्र की मां से सॉरी नहीं कहा था। दोनों छात्रों के बीच करीब आठ महीने पहले झगड़ा हुआ था। आरोपी जब से मृतक छात्र से रंजिश रखता था।

विज्ञापन
Class X student murdered 11th class student in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व दिल्ली के ओखला इलाके में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात तेहखंड स्थित सरकारी स्कूल के बाहर हुई। दोनों छात्रों का सात-आठ माह पूर्व झगड़ा हुआ था। उसी दौरान 11वीं कक्षा के छात्र ने आरोपी छात्र की मां को गाली दे दी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी छात्र 11वीं कक्षा के छात्र से सॉरी बोलने के लिए कहने लगा। इंकार करने पर आरोपी ने दूसरे छात्र को चाकू से गोद डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। ओखला थाना पुलिस पकड़े गए छात्र से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम को ओखला थाना पुलिस का सूचना मिली कि तेहखंड स्थित सरकारी स्कूल के बाहर एक छात्र को चाकू मार दिया गया है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र को एम्स ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर छात्र की मौत का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक राहुल (17)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ तेहखंड इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। आरोपी इसके पड़ोस में ही रहता है। राहुल तेहखंड के सरकारी स्कूल में 11वीं और आरोपी 10वीं कक्षा का छात्र है। 

करीब सात-आठ महीने पूर्व राहुल की आरोपी छात्र से तू-तू-मैं-मैं हुई थी। उस समय राहुल ने आरोपी छात्र की मां को गाली दे दी थी। इसी बात पर दोनों के बीच रंजिश थी। आरोप है कि शुक्रवार को दोनों स्कूल गए। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाहर दोनों एक दूसरे से उलझ गए। 

आरोपी छात्र ने राहुल से उसकी मां को गाली देने के लिए सॉरी बोलने के लिए कहा। राहुल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसने राहुल के पेट में तीन जगह चाकू से वार कर दिया। 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाद में आरोपी 10वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में ले लिया। वारदात के समय दोनों ही छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed