फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CJP's protest outside the Delhi Parliament Street Police Station

दिल्ली: पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी का प्रदर्शन, महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 04 Oct 2026 02:58 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी इस मामले में अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। जिसे लेकर सीजेपी कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
CJP's protest outside the Delhi Parliament Street Police Station
सीजेपी की प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी इस मामले में अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। जिसे लेकर सीजेपी कार्यकर्ता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली स्थित थाने को उनकी शिकायते मिल गई हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच करेगी जांच
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में बताया कि 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की स्थिति के बीच तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस को उनकी शिकायतें मिली हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग कार्यालय के चारों तरफ फूलप्रूफ बैरिकेडिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन के मद्देनजर चुनाव आयोग कार्यालय और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग कार्यालय के चारों तरफ पुलिस ने फूलप्रूफ बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते अशोक रोड को बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed