{"_id":"60febe7d8ebc3e583e16d271","slug":"cinema-hall-did-not-open-even-after-ddma-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: डीडीएमए की हरी झंडी के बाद भी नहीं उठा सिनेमा घरों का पर्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: डीडीएमए की हरी झंडी के बाद भी नहीं उठा सिनेमा घरों का पर्दा
Mon, 26 Jul 2021 07:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:24 PM IST
सार
डीडीएमए ने शनिवार को सिनेमा घर चालू करने की इजाजत दी थी, वहीं सिनेमा घर के मालिक एक दम उन्हें चालू करने की स्थिति में नहीं है। उनका कहना है कि एक ओर उनके अधिकारी व कर्मचारी कई माह से छुट्टी पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
सिनेमा हॉल, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हरी झंडी के बावजूद सोमवार को सिनेमा घरों का पर्दा नहीं उठा। दरअसल डीडीएमए ने दो दिन पहले ही सिनेमा घर खोलने की छूट दी थी। संभवत शुक्रवार को सिनेमा घर चालू होने की संभावना है। दिल्ली में 112 सिनेमा घर एवं मल्टीप्लेक्स है।
विज्ञापन
डीडीएमए ने शनिवार को सिनेमा घर चालू करने की इजाजत दी थी, वहीं सिनेमा घर के मालिक एक दम उन्हें चालू करने की स्थिति में नहीं है। उनका कहना है कि एक ओर उनके अधिकारी व कर्मचारी कई माह से छुट्टी पर गए हुए हैं। इस कारण तत्काल सिनेमा घर चालू करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में अभी सिनेमा घर बंद होने के कारण नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस वजह से लोगों के सिनेमा घरों तक आने की उम्मीद कम है। लिहाजा सिनेमा घर चालू करने पर उनका खर्च निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
उधर डीडीएमए की हरी झंडी मिलने के बाद कई सिनेमाघरों की सफाई करने के साथ-साथ उनको सैनिटाइज कराने की शुरुआत हो गई है, लेकिन अधिकतर सिनेमाघरों का अभी ताला नहीं खुला है। सिनेमा घर वाले शुक्रवार से उन्हें चालू करने की योजना बना रहे है। वह जल्द ही सिनेमा घरों पर पुरानी फिल्म दिखाएंगे। वह ऐसी फिल्म लगाने पर विचार कर रहे है जिन्हें लोग देखने आ सके।