फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children smuggling group busted in delhi accused arrested

शर्मनाक: बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन दिन के बच्चे को बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2022 02:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Jun 2022 02:43 PM IST
सार

निया ने मीना की मदद से बच्चे को 28 मई को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित एक आईवीएफ सेंटर में पांच लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद आरोपी विनीत, नीतू, सोनिया और बच्चे को ऑटो से नेहरू नगर, गाजियाबाद ले गए थे।

विज्ञापन
Children smuggling group busted in delhi accused arrested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नई दिल्ली के दक्षिण जिले की मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छह महिलाएं हैं। तीन दिन के बच्चे को खरीदने वाले आरोपियों के 17 वर्ष के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब आईवीएफ तकनीक से उन्हें बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने बच्चा खरीदने का फैसला किया। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खारक गांव सतबड़ी निवासी नीतू, संगम विहार निवासी सोनिया व विनीत, तालिबान बस्ती, आनंद पर्वत निवासी मीना, याशीन गढ़ी डासना, गाजियाबाद निवासी मोनी बेगम, गुलमोहर एन्क्लेव निवासी रेखा अग्रवाल साईंकुंज भोंडसी गुरुग्राम निवासी पिंकू देवी व दिग्विजय सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर इंस्पेक्टर संदीप मलिक की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम खारक गांव पहुंची वहां नीतू से मुलाकात हुई। नीतू ने बताया कि उसने अपने तीन दिन के बच्चे को बेचा है। पुलिस को नीतू व उसकी सहयोगी के बारे में जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि 25 अक्तूबर की रात मालवीय नगर स्थित मदन मोहन अस्पताल में नीतू ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद 27 अक्तूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर सोनिया उसे अपने संगम विहार स्थित घर ले गई। सोनिया ने मीना की मदद से बच्चे को 28 मई को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित एक आईवीएफ सेंटर में पांच लाख रुपये में बेच दिया था। 


इसके बाद आरोपी विनीत, नीतू, सोनिया और बच्चे को ऑटो से नेहरू नगर, गाजियाबाद ले गए थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को एक-एक करके सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बच्चे को आरोपी दिग्विजय और पिंकू देवी के घर से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed