{"_id":"60fd787c8ebc3e584527b16e","slug":"children-of-2-to-6-years-will-be-vaccinated-in-delhi-aiims-from-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली एम्स में अगले हफ्ते से 2-6 साल के बच्चों को लगेगा टीका, कोवाक्सिन पर चल रहा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली एम्स में अगले हफ्ते से 2-6 साल के बच्चों को लगेगा टीका, कोवाक्सिन पर चल रहा ट्रायल
Sun, 25 Jul 2021 08:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:13 PM IST
सार
एम्स प्रशासन के मुताबिक, बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार श्रेणियों में अलग करके तीन चरणों में ट्रायल किया जा रहा है। पहले 12-18 वर्ष के आयु वर्ग में परीक्षण शुरू किया गया था, उसके बाद 6-12 वर्ष में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स में 2 से 6 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की दूसरी खुराक अगले सप्ताह से लगाई जाएगी। 6 से 12 और 12 से 18 साल के बच्चों को दूसरी खुराक लग गई है। सितंबर तक ट्रायल के परिणाम आने की उम्मीद है।
एम्स प्रशासन के मुताबिक, बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार श्रेणियों में अलग करके तीन चरणों में ट्रायल किया जा रहा है। पहले 12-18 वर्ष के आयु वर्ग में परीक्षण शुरू किया गया था, उसके बाद 6-12 वर्ष में ट्रायल हुआ।
अब अंतिम में 2-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जानी है। इसके लिए बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगले सप्ताह बच्चे अस्पताल में आकर दूसरी खुराक लेंगे। अब तक जिन बच्चों को टीका लगा है उनमें से किसी में भी कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आए हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके संपर्क में रहती है।
विज्ञापन
अंतिम रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा फैसला
दिल्ली के एम्स सहित देश के छह सेंटरों पर 575 बच्चों पर यह ट्रायल हो रहा है। पहले डोज का वैक्सीनेशन हो चुका है, दूसरे डोज की भी शुरुआत हो चुकी है। ट्रायल के परिणाम कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि बच्चों में इस वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाए या नहीं। हालांकि अब तक चले ट्रायल में वैक्सीन शुरक्षित पाई गई है। ऐेसे में उम्मीद है कि बच्चों को जल्द ही कोवाक्सिन मिल जाएगी।

बच्चों पर ट्रायल का डेटा सितंबर तक
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिय ने शुक्रवार को कहा था कि कि देश में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल की रिक्रूटमेंट पूरी हो चुकी है। इसके ऑब्जर्वेशन और इम्युनिटी का डेटा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि इसका अंतिम डेटा सितंबर तक आ जाएगा ।