फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children are falling prey to hand, foot and mouth disease

Delhi News: हाथ, पैर और मुंह की बीमारी की चपेट में आ रहे बच्चे

Sun, 10 Aug 2025 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
Children are falling prey to hand, foot and mouth disease
संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल भी जारी कर रहे एडवाइजरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून के मौसम में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी की चपेट में आने से बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। एहतियातन स्कूल भी एडवाइजरी जारी कर रहे हैं, जिससे दूसरे बच्चों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।


एक निजी अस्पताल के बाल रोग के श्वसन और एलर्जी विभाग में निदेशक डॉ. धीरेन गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ समय से हर हफ्ते चार से पांच मामले आ रहे हैं। इस बीमारी को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। हर साल इन दिनों यह मामले आते हैं। हालांकि मुंह में दाने या छाले होने की स्थिति में दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए थोड़ी चिंताजनक बात हो जाती है। आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। छींकते और खांसते वक्त मुंह को ढककर रखें। सात साल तक के बच्चों के संक्रमित होने की संभावना ज्यादा रहती है। स्वामी दयानंद अस्पताल के बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उनके यहां पर अभी तक कोई मामला नहीं आया है। मगर, बरसात के दिनों में इस बीमारी का होना आम है। यह एक वायरल संक्रमण है। इस बीमारी से बच्चे के संक्रमित होने पर उसे पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। हाथ, पैर और मुंह में छाले और दाने निकल आते हैं। सेवानिवृत्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश बंसल ने कहा कि हफ्ते में एक-दो बच्चे उपचार के लिए जरूर आ जाते हैं। इसके उपचार के लिए अधिक दवाओं की आवश्यकता नहीं होती है। वहीं जे.बी टीटो मार्ग स्थित द इंडियन स्कूल की प्रधानाचार्य तानिया जोशी ने कहा कि बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन चिकित्सीय एडवाइजरी जारी की है, जिससे दूसरे बच्चे संक्रमण की चपेट में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed