फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Secretary suspended the Deputy Director

Delhi News: मुख्य सचिव ने उपनिदेशक को किया निलंबित

Mon, 21 Aug 2023 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary suspended the Deputy Director
दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी प्रेमोदय को निलंबित करने की मुख्यमंत्री ने की थी सिफारिश
विज्ञापन


मंत्री के कहने पर पिछले साल मिला था ओएसडी का पद, मंत्री बदलते ही छिनी कुर्सी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत उपनिदेशक प्रेमोदय खाका को मुख्य सचिव नरेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश की थी।
सीएम की सिफारिश के बाद मुख्य सचिव ने प्रेमोदय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1965 के नियम 10 के उपनियम (1) के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रेमोदय मुख्यालय में ही रहेंगे। बिना बताए या पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना आरोपी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं नए मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद वह ऑफिस नहीं जा रहे थे, जबकि अन्य अधिकारियों के अनुसार, 29 मार्च 2022 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के कहने पर आरोपी अधिकारी प्रेमोदय को मंत्री का ओएसडी का अतिरिक्त पद दिया गया था। वहीं इस साल विभाग की मंत्री की जिम्मेदारी आतिशी को मिली। मंत्री बदलने के साथ ही मंत्री के ओएसडी को हटाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। उस समय आरोपी प्रेमोदय महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक के पद के साथ ओएसडी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 13 मार्च 2023 को विभाग की तरफ से आदेश जारी कर उन्हें ओएसडी के पद से हटा दिया गया था और उन्हें अपने विभाग में वापस जाने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार हरकत में आए और उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed