फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Arvind Kejriwal gave one crore rupees to family of Corona warriors

कोरोना योद्धा ओमपाल सिंह और राज कुमार के परिवार को दिए एक-एक करोड़ रुपये, सीएम केजरीवाल ने दी सहायता राशि

Fri, 19 Feb 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Feb 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal gave one crore rupees to family of Corona warriors
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : twitter.com/ArvindKejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कोरोना योद्धा दिवंगत ओमपाल सिंह और  राज कुमार के परिवार से मुलाकात कर उन्हें एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सहायता राशि का चेक देने के लिए ओमपाल सिंह और राज कुमार के घर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


दोनों का निधन कोविड के दौरान लोगों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से हुआ था। केजरीवाल ने कहा, सभी कोरोना योद्धाओं की दिल्ली की जनता की तरफ से सम्मान करता हूं। इन लोगों ने अपनी जान दांव पर लगाकर बहुत मेहनत की है। ओमपाल सिंह एक स्कूल में प्रिंसिपल थे। 
विज्ञापन


कोरोना काल के जब लॉकडाउन लगा था, उस दौरान दिल्ली सरकार ने स्कूलों में भूख राहत केंद्र चलाए थे। एक भूख राहत केंद्र ओमपाल सिंह के स्कूल में चलाया गया था। उस दौरान लोगों की सेवा करते हुए उनको कोरोना हो गया था। राज कुमार राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की सेवा करने के दौरान वहां उनको कोरोना हो गया और उनका भी निधन हो गया। उन दोनों लोगों के परिवारों से मिल कर एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। उनके परिवार की हुई क्षति को पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उम्मीद करता हूं कि इस सहायता राशि से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed