Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhath Puja: Crowds expected at Yamuna and southern ghats; traffic congestion likely

छठ पूजा : यमुना और दक्षिणी घाटों पर उमड़ेगी भीड़, जाम की संभावना

Sat, 14 Nov 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: Crowds expected at Yamuna and southern ghats; traffic congestion likely
नई दिल्ली। छठ पूजा के दौरान यमुना और दक्षिणी दिल्ली के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात संबंधी एडवाइजरी जारी की है। 15 नवंबर की दोपहर दो बजे से 16 नवंबर की सुबह आठ बजे तक यमुना के राम घाट, सूर घाट, बजरंगी घाट (वजीराबाद), वासुदेव घाट (आईएसबीटी के पास) और हाथी घाट (आईपी एस्टेट) के आसपास यातायात प्रभावित रह सकता है। इस दौरान बंध रोड, वजीराबाद रोड, विकास मार्ग और आईपी एस्टेट की सड़कों पर जाम लग सकता है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली में 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक संध्या अर्घ्य के दौरान भीड़ रहेगी। कालिंदी कुंज के शिव घाट और भोला घाट पर 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सराय काले खां के घाटों पर 16 से 20 हजार, जबकि मिलेनियम पार्क और सतपुला घाट पर पांच-पांच हजार श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। इसके चलते जीडी बिरला रोड, ओखला बैराज रोड, रिंग रोड, बारापुला और चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। वाहन चालक घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि जाम से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed