फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chhath, a four-day festival of Surya worship from today

Delhi News : सूर्य उपासना का चार दिवसीय पर्व छठ आज से, घर से लेकर घाट तक तैयारियां जोरों पर

Fri, 28 Oct 2022 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 01:41 AM IST
सार

सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व विधिवत रूप से आज शुरू होगा। इस संबंध में पूर्वांचलियों ने समस्त तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने पूजा करने की समस्त सामग्री खरीद ली है। इसके अलावा घाटों की भी सफाई का कार्य किया है।

विज्ञापन
Chhath, a four-day festival of Surya worship from today
छठ पूजा 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पर्व विधिवत रूप से आज शुरू होगा। इस संबंध में पूर्वांचलियों ने समस्त तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने पूजा करने की समस्त सामग्री खरीद ली है। इसके अलावा घाटों की भी सफाई का कार्य किया है। पर्व के पहले दिन नहाए-खाए की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा, वहीं रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन


छठ पर्व के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नहाए-खाए के दौरान व्रती नहाने के बाद कद्दू एवं चावल खाते हैं। इसके बाद उनका व्रत शुरू हो जाता है और वह शुक्रवार को पूरा दिन व्रत रखेंगे, जबकि शाम को खरना में अनेक पकवान खाने के साथ उनका व्रत खुलेगा। इसके बाद उनका व्रत पुन: शुरू हो जाएगा और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक उनका व्रत जारी रहेगा। वह पानी में खड़े होकर विभिन्न स्थानों पर रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देंगे। 
विज्ञापन


उधर, इस पर्व को लेकर उत्साहित व्रती बाजारों में खरीददारी करने में जुट गए हैं, वहीं छठ पर्व आयोजन समितियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्रतियों की सुविधा के लिए बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं। समितियों की ओर से विभिन्न इलाकों के साथ-साथ यमुना नदी स्थित कृत्रिम घाटों एवं पश्चिमी यमुना नहर स्थित घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम घाटों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। मान्यता है कि सच्चे मन से छठ पूजा करने से मनुष्य को मनवांछित फल मिलता है। महिलाएं अपने पति, बच्चों व पूरे परिवार की सुख समृद्धि शांति व लंबी आयु के लिए व्रत रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर पर्याप्त इंतजाम
दिल्ली सरकार छठ पर्व के मद्देनजर यमुना किनारे व अन्य स्थानों पर कृत्रिम घाटों पर पुख्ता इंतजाम कर रही है। दिल्ली सरकार की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी 11 सौ स्थानों पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यमुना नदी, तालाबों एवं अन्य स्थानों पर अस्थाई तौर पर बनाए जाने वाले घाटों पर पूजा करने की तैयारी आरंभ कर दी। इन स्थानों पर मलबा एवं गंदगी हटाने के साथ-साथ सफाई का कार्य आरंभ किया। इसके अलावा घाटों पर टैंट लगाने और लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। पीने के पानी, शौचालय आदि के भी इंतजाम करने के लिए कदम उठाए जा रहे है। इसी तरह घाटों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ा डालने की व्यवस्था की जा रही है।

यहां होगा पूजन

छठ पर्व के अवसर पर आईटीओ पुल, कल्याणवास, कोंडली नहर, मयूर विहार फेज तीन, वजीराबाद पश्चिमी तथा पूर्वी तट, न्यू अशोक नगर हिंडन कट कैनाल, भलस्वा झील, माडल टाउन, जहांगीरपुरी झील, सूर्य घाट, कुदेसिया घाट, सोनिया विहार, गीता कालोनी, कालिंदी कुंज, मंगोलपुरी, इंडिया गेट, डीडीए पार्क डाबरी गांव, नगर वन पार्क, सागरपुर, छठ मंदिर शिवपुरी, छठ पार्क कैलाशपुरी, छठ मंदिर महावीर इंक्लेव पाकेट-पांच, निजामुद्दीन, राम घाट सिविल लाइन, राजीव कैंप गांधी नगर, गीता कालोनी व प्रीत विहार, किशनकुंज पुस्ता, प्रीत विहार, नरेला सेक्टर छह, नसीरपुर, पंटुन पुल भैरो मार्ग, यमुना बाजार, दुर्गा घाट, जैतपुर, बदरपुर, वसुंधरा इंक्लेव, चिल्ला गांव आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धा पूजा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed